अजमेर। नसीराबाद में एक साल बाद फिर बूचडख़ाना हटाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में नसीराबाद बंद रहा। एक साल पहले हुए समझौते की शर्तों का पालन नहीं होने पर संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। गौरतलब है कि एक साल पहले बूचडख़ाना संघर्ष समिति ने बूचडख़ाने हटाने के लिए करीब 20 दिन बाजार बंद रखे थे। साथ ही कई दिन तक आमरण अनशन किया था।