जयपुर। कोई भी ठान ले कि तस्वीर और तकदीर बदलनी है तो भला कौन उसे रोक सकता है। कुछ ऐसा ही हमारे प्रदेश राजस्थान ने भी किया है। एक बीमारू राज्य की छवि को तोड़ते हुए राजस्थान ने आर्थिक विकास को गति दी है। इस विकास का सबसे बड़ा सूचक राज्य की जीडीपी जो 1995-96 के 79346 करोड़ रुपए से बढक़र 2015-16 में 544014 करोड़ रुपए हो गई। लोगों की संपन्नता बढऩे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 20 साल में राज्य की आबादी 39.2 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि इसी दौरान राज्य में कुल वाहनों की संख्या 685.3 प्रतिशत बढ़ गई। विकास के सबसे बड़े सूचक राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में तेज बढ़ोतरी दिखती है। साथ ही प्रति व्यक्ति आय भी 1995-96 के 8300 रुपए से बढक़र 2015-16 में 66779 रुपए तक पहुंच गई। हालांकि तेज उछाल 2011 के बाद ही दिखता है जब जीडीपी की बेस प्राइस में राज्य की आय का आंकलन लागत के स्थान पर बाजार मूल्य पर किया जाने लगा। आर्थिक संपन्नता के इंडिकेटर्स की बात करें तो बीस साल पहले प्रदेश में लगभग 17 लाख वाहन थे जो 2016 में बढक़र 1,3350646 हो गए। इनमें दोपहिया 11 लाख से बढक़र एक करोड़ हो गए और कारों की तादाद 77 हजार से बढक़र आठ लाख 76 हजार हो गए। वहीं जनसंख्या की बात करें तो 1995 में प्रदेश की जनसंख्या 4.92 करोड़ थी जो अब बढक़र 6.85 करोड़ हो गई है।
किसकी कितनी हिस्सेदारी खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos