भीलवाड़ा। नगर परिषद् की बोर्ड बैठक में मात्र 15 मिनट में 195 करोड़ का बजट पेश कर दिया गया। वहीं प्रतिपक्ष नेताओं ने बजट में मांगे नहीं सुनने का आरोप लगाया है। नगर परिषद् सभापति ललिता समदानी ने कहा कि बोर्ड बैठक में हमने 195 करोड रूपये का बजट सदन में रखा। जिसे सदन ने ध्वनी मत से पारित किया है। इस बजट के पास होने से शहर में कई विकास कार्य होगें। वहीं प्रतिपक्ष नेता समदूदेवी ने कहा कि इस बजट में कोई खास बात नहीं थी। वहीं पूरानी बाते ही इसमें पेश कर दी गई है। इस दौरान हमारी कोई बात सूनी ही नहीं गई तो हमें उन्हे क्या कहें। हमारी मांगों को इस बजट में दरकिनार कर दिया गया है। यही नहीं बजट के दौरान सदन में मेरी कुर्सी ही नहीं लगायी गयी। समदू देवी ने यह भी कहा कि बजट के 7 दिवस पूर्व यदी एजेण्ड में दर्शा दिया जाये तो सारे पार्षद उसकी अच्छी तरह समझ सकें और जनता के हितों के बारे में आवाज उठा सकें।