Cinemas are being shown to people without helmets driving-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों को दिखाया जा रहा है सिनेमा

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जून 2017 7:19 PM (IST)
बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों को दिखाया जा रहा है सिनेमा
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में ट्रैफिक पुलिस बगैर हेलमेट वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर लोगों को जागरूक करने के लिए सिनेमा दिखा रही है। फिल्म देखने के बाद लापरवाह चालक शपथ लेने के साथ-साथ हलफनामा भी भर रहे हैं। मुरादाबाद ट्रैफिक पुलिस लोगों को सिनेमा में देश के भयावह सड़क हादसे दिखाकर उन्हें जागरूक करने का प्रयास कर रही है। ऑडियो-विजुअल शो के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि अगर यातायात के नियमों का पालन नहीं करोगे तो क्या-क्या हादसे हो सकते हैं। हेलमेट की उपयोगिता और वाहन चलाने के दौरान मामूली चूक जीवन में किस तरह मुसीबत लेकर आती है, सिनेमा में इस तरह के दृश्य दिखाए गए हैं। फिल्म दिखाने के बाद लापरवाह चालकों को पुलिस के द्वारा शपथ भी दिलाई जा रही है कि वो यातायात नियमों के प्रति सावधानी बरतेंगे।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement