Chittor Gaurav Gatha program tomorrow on Sunday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चित्तौड़ गौरव गाथा कार्यक्रम कल रविवार को

khaskhabar.com: शनिवार, 30 अगस्त 2025 3:03 PM (IST)
चित्तौड़ गौरव गाथा कार्यक्रम कल रविवार को
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के गौरवशाली इतिहास और उसके अनसुने पहलुओं से युवाओं को परिचित कराने के लिए रविवार को एक विशेष कार्यक्रम 'चित्तौड़ गौरव गाथा' आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध इतिहासकार और राजस्थानी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए आंदोलनरत राजवीर सर मुख्य वक्ता होंगे। युवाओं में भारी उत्साह चित्तौड़गढ़ गौरव तीर्थ प्रन्यास के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों की उम्मीद से कहीं अधिक, 2200 से ज्यादा युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने पंजीकरण कराया है। सीट आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा और प्रवेश सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
मुख्य कार्यक्रम और कार्यशाला
ट्रस्टी पुष्कर नराणिया और श्रवण सिंह राव ने बताया कि कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में शुरू होगा। इसमें ब्रिगेडियर हर्षवधर्न सिंह और 'सेव आवर हेरिटेज फाउंडेशन' (SOH) के संस्थापक अरिहन्त सिंह शेखावत भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद, शाम 5 बजे दुर्ग स्थित सात बीस देवरी जैन मंदिर में स्थानीय गाइडों और इतिहास शिक्षकों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें इतिहासकार राजवीर और डॉ. ओमेंद्र रत्नू चित्तौड़गढ़ के इतिहास से जुड़े मिथकों और सच्चाइयों को प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य नई पीढ़ी तक सही ऐतिहासिक जानकारी पहुंचाना है। स्थानीय गाइड एसोसिएशन भी इस कार्यशाला में सह-आयोजक के रूप में शामिल है।
पार्किंग की व्यवस्था
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले लोगों के लिए इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम के पास स्थित स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि यातायात में कोई दिक्कत न हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement