करनाल । भाजपा के जिला प्रधान और विधायक कबीरपंथी ने निसिंग ब्लॉक के चिड़ाव गांव में खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस मौके पर विधायक ने खिलाडिय़ों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। विधायक कबीरपंथी ने कहा कि़ पूरे हरियाणा में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है जिसमे हजारों युवा खिलाड़ी भाग ले रहे है। इन खेलों से गांव में छिपी खेल प्रतिभाएं निकल कर आयेगीं और उन्हें इससे बड़े मंचों पर खेलने का मौका मिलेगा। विधायक ने कहा कि आज युवा पीढ़ी को नशे से बचकर रहने की भी जरुरत है अगर युवा खेलों की ओर ध्यान देंगे तो अपने शरीर को स्वस्थ रख सकेंगे। भाजपा सरकार हर तरह से खिलाडियों को सहयोग कर रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष निसिंग महिपाल राणा, खंड सरपंच प्रधान परवीन नरवाल, संजय राणा, उप-प्रधान राहुल कुमार, कुलदीप सिंह सिंगड़ा, गुरलाल सिंह अमुपुर, मोहन गुनियाना, सत नारायण अमुपुर सहित अन्य कई गाँवो के सरपंच और खिलाड़ी भारी संख्या में मौजूद रहे।