Advertisement
चिराग पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र, कहा - पार्टी राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति कृतसंकल्पित

चिराग ने पत्र में आगे लिखा," कार्यकर्ता मेरी पूंजी हैं। आप सभी के सेवा और समर्पण का यह जज्बा मुझे सदैव प्रेरित करता है। बिहार सहित देश को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी 24 वर्षों से निरंतर कार्यरत है।"
पार्टी अपने राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा कृतसंकल्पित रही है। पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति आप सभी कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जो 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' के विजन को पूरा करने में दिन-रात जुटे हुए हैं।
पत्र में उन्होंने अपने पुराने दिनों का भी जिक्र किया । उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हम सभी एकता और अखंडता का परिचय देते हुए रामविलास पासवान के सपने को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा था कि 'मैं उस घर में दिया जलाने चला हूं जहां सदियों से अंधेरा है।
उन्होंने पत्र में आगे लिखा,"मेरे पिता के सपनों का विजन 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' को हम लोग मिलकर धरातल पर
उतारेंगे और बिहारियों की सेवा में समर्पित करेंगे।"
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए यह भी कहा कि 2025 में बिहार विधानसभा के साथ-साथ दिल्ली में भी चुनाव हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम सब को एकत्र होकर पार्टी को नई गति दें। पार्टी जितनी मजबूत होगी, हम सब भी उतने ही मजबूत होंगे।
उन्होंने पत्र के अंत में कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, " हम सब मिलकर रामविलास पासवान के सिद्धांतों पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें और राष्ट्रीय पार्टी बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। में विश्वास दिलाता हूं कि आप एक कदम चलेंगे, मैं आपके साथ दस कदम चलूंगा। पापा के सपनों को पूरा करने लिए प्रतिबद्ध हूं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


