Chinas flag and offensive recovered in Baramulla, 44 people arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बारामूला में चीन के झंडे और आपत्तिजनक सामान बरामद, 44 लोग गिरफ़्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 09:35 AM (IST)
बारामूला में चीन के झंडे और आपत्तिजनक सामान
बरामद, 44 लोग गिरफ़्तार
सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान सुरक्षा बलों ने चीन के झंडे और आपत्तिजनक सामान बरामद किया। साथ ही आतंक से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने वाले 44 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस, बीएसएफ और सीआरपीएफ की ज्वाइंट टीम ने काजी हमाम, गनाई हमाम, तावीद गंज, जामिया और दूसरे संवेदनशील इलाकों में छापेमारी की. इन इलाकों को आतंकियों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है। 12 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने पुख्ता इनपुट के आधार पर 700 घरों में खोजबीन की. सुरक्षाबलों को बड़ी मात्रा में पेट्रोल बम, चीनी और पाकिस्तानी झंडे, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद लेटर हेड पैड्स, अनॉथराइज्ड मोबाइल फोन और राष्ट्रविरोधी प्रचार सामग्री को जब्त किया गया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement