china takes soft stand on agni-5 test by india-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत की अग्नि-5के परीक्षण पर सवाल उठाने की तैयारी में चीन

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 11:02 PM (IST)
भारत की अग्नि-5के परीक्षण पर सवाल उठाने की तैयारी में चीन
नई दिल्ली। चीन ने आज उम्मीद जताई कि भारत द्वारा परमाणु क्षमता से लैस अंतर द्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि पांच का परीक्षण सुरक्षा परिषद के नियमों के मुताबिक है और इससे दक्षिण एशिया का सामरिक संतुलन नहीं गडबडाएगा और साथ ही कहा कि दोनों देश प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार हैं। लेकिन चीन भारत के अंतर महाद्वीपीय बलिस्टिक मिसालइ अग्नि-5 के परीक्षण पर सवाल उठाने की तैयारी में है। अग्नि पांच के सफल परीक्षण का उद्देश्य चीन को निशाना बनाने की खबरों पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, आपके सवाल पर कि भारत ने अग्नि पांच बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है, हमने संबंधित रिपोर्ट देखी है। उन्होंने विस्तृत ब्यौरा दिए बगैर कहा, भारत क्या ऎसा बैलिस्टिक मिसाइल विकसित कर सकता है जो परमाणु हथियार ढोने में सक्षम है, मेरा मानना है कि सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों में स्पष्ट नियम हैं।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement