china takes soft stand on agni-5 test by india Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत की अग्नि-5के परीक्षण पर सवाल उठाने की तैयारी में चीन

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 8:56 PM (IST)
भारत की अग्नि-5के परीक्षण पर सवाल उठाने की तैयारी में चीन
उन्होंने कहा, हमारा हमेशा मानना है कि दक्षिण चीन सागर में सामरिक संतुलन और स्थिरता बनाए रखना क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए अनुकूल है। दक्षिण एशिया में सामरिक संतुलन का तात्पर्य भारत और पाकिस्तान के सैन्य संतुलन से है। पांच हजार किलोमीटर रेंज वाले अंतर द्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) को चीन पर लक्षित सामरिक मिसाइल माना जाता है क्योंकि यह चीन के लगभग हर हिस्से में पहुंच सकता है। हुआ ने अग्नि पांच का निशाना चीन को बताते हुए भारत और अन्य जगहों पर की गई मीडिया रिपोर्ट की आलोचना की। उन्होंने कहा, भारत के परीक्षण पर हमने गौर किया कि कुछ मीडिया जिसमें भारतीय मीडिया और जापानी मीडिया भी शामिल है, उन्होंने कयास लगाया कि यह चीन को लक्ष्य बनाकर किया गया है। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि भारत की मंशा के बारे में आप भारतीय पक्ष से पूछिए। उन्होंने कहा कि भारत और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार हैं।

[@ तिब्बतियों पर चाइना सरकार ने जारी किया मौत का फरमान]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement