china still not ready to support india on declaring masood azahar terrorist-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंकवादी मसूद अजहर के बचाव में चीन की अजब सफाई

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 08:38 AM (IST)
आतंकवादी मसूद अजहर के बचाव में चीन की अजब सफाई
नई दिल्ली। आतंकवाद के मसले को चीन लगातार कूटनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किए जा रहा है। पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का बचाव करने को लेकर चीन ने अजब सफाई पेश की है। चीन ने दावा किया है कि मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने की भारत की मांग पर अलग-अलग विचार हैं ओर भारत की इस मांग पर उसकी तकनीकी रोक से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए और समय मिल जाएगा। चीन ने हालांकि यह भी कहता है कि आतंकवाद के खिलाफ लडाई का वह पूरा समर्थन करता है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement