चीन को छोड संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 में से 14 देशों ने भारत
की मांग का समर्थन किया है,ऎसे में चीन की इस सफाई में कोई दम नजर नहीं
आता। चीन के विदेश मंत्रालय ने समाचार एजेंसी पीटीआई को एक सवाल के लिखित
जवाब में कहा,भारत द्वारा मार्च में लगाए गए आवेदन पर अब भी अलग-अलग विचार
हैं। तकनीकी रोक से कमिटी को इस मसले पर विचार करने और संबंधित पक्षों से
बात करने के लिए और वक्त मिल जाएगा।
चीन के इस स्पष्टीकरण में यह नहीं बताया गया कि मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय
आतंकवादी घोषित किए जाने की भारत की मांग को लेकर कौन से देश, किन पहलुओं
पर चर्चा करना चाहेंगे। चीन ने भारत की राह में रोडा अटकाने के लिए तकनीकी
पहलुओं का सहारा लिया है।
चीन ने पिछले सप्ताह दूसरी बार भारत के प्रस्ताव में बाधा डाली। माना जा
रहा है कि अगर मसूद को यूएन की आतंकवाद रोधी कमेटी अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी
घोषित कर देती है तो यूएन के सदस्य देश के नाते पाकिस्तान को मसूद और उसके
संगठन के खिलाफ प्रतिबंध लगाने समेत कडी कार्रवाई करनी होगी। पाकिस्तान ऎसा
कतई नहीं चाहता और चीन इसमें उसकी की मदद कर रहा है।