Advertisement
चीन ने दिल्ली जितने क्षेत्र की भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है - राहुल गांधी

उन्होंने कहा, भाई भाई के खिलाफ खड़ा है। देश बंटा हुआ है, नफरत फैलाई जा रही है और वही पांच-छह लोगों को फायदा पहुंच रहा है। सारी साजिश यही है कि वही पांच या छह लोग लाभान्वित हों। कोई फर्क नहीं पड़ता अगर देश जलता है, कोई फर्क नहीं पड़ता अगर पूरे देश में नफरत फैलती है, लेकिन उन्हीं पांच या छह लोगों को फायदा होना चाहिए। यही आज के भारत की सच्चाई है।
उन्होंने कहा, उनके कुछ दोस्तों की मदद करने के लिए जीएसटी लाया गया और अब अंत में आप पूरे देश में किसानों को आंदोलन करते हुए देख रहे हैं, क्योंकि भाजपा और मोदी ने तीन नए कृषि कानून पारित किए हैं, जो देश के किसानों को कुचलने के लिए बनाए गए हैं।
गांधी ने मीडिया पर देश के लिए प्रासंगिक मुद्दों को कवर नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में ये पांच-छह लोग ही लाभान्वित हो रहे हैं और लाखों-करोड़ों लोगों को व्यवस्थित रूप से दरिकनार किया जा रहा है, जिसमें छोटे किसान और व्यवसायी भी शामिल हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


