China effigy protested in meerut -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन का पुतला फूंककर जताया विरोध

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2017 5:52 PM (IST)
चीन का
 पुतला फूंककर जताया विरोध
ऋतु भार्गव, मेरठ। मानसरोवर यात्रा और तिब्बत से भारतीय सेना को हटाने की चीन द्वारा जो शर्त रखी जा रही है, उसको लेकर भारतीयों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी नाराजगी में मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर शिवसेना व दूसरे समर्थकों के द्वारा चीन का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चीन लगातार भारतीय गतिविधियों में हस्तक्षेप करता रहता है जिसका भारत सरकार को जवाब देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने ऐसे में सरकार से मांग की कि वह देश में आने वाले चाइनीस उत्पादों पर पाबंदी लगाए, ताकि उनके देश में अपने उत्पादों को बेच चीन इसका आर्थिक फायदा न उठा सकें। बल्कि साथ ही इसके चलते देसी विभिन्न उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। उनका साथ साफ तौर से कहना था कि यदि चीन को इसी तरह बढ़ावा दिया जाता है तो इसके बेहद भयावह दुष्परिणाम होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement