Children Village parents received child-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाल ग्राम के बच्चे को मिले माता-पिता

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 9:29 PM (IST)
बाल ग्राम के बच्चे को मिले माता-पिता
सोनीपत। अपने जन्म के बाद से बाल ग्राम राई में रह रहे बच्चे रोहन को माता-पिता का साथ मिल गया। रोहन को राजस्थान के दंपत्ति सुशील जैन और उसकी पत्नी ममता जैन ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए गोद लिया है। उधर बाल ग्राम राई के सभी बच्चों और स्टाफ सदस्यों ने अपने साथी को नए माता-पिता और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने बताया कि बाल ग्राम राई में अलवर राजस्थान के रहने वाले दुकानदार सुशील जैन (45) और ममता (43) ने बच्चा गोद लेने के लिए आवेदन किया था। इन दोनों की पहले से ही एक 14 वर्ष की बेटी थी लेकिन बेटा नहीं होने की वजह से इन्होंने बेटे के लिए आवेदन किया था।इस अवसर पर बाल ग्राम राई की इंचार्ज कमला शर्मा, लीगल आफिसर रेखा सहित बाल ग्राम राई के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement