Children and young people receive a good education Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चों व युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 6:06 PM (IST)
बच्चों व युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले
राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सुरजाराम नायक ने कहा कि समाज के लोग भाग्य पर नहीं, अपितु अपने सामथ्र्य पर विश्वास करें। वे बुरी आदतें छोडं़े व समाज के नवनिर्माण में योगदान दें। श्रम विभाग के संयुक्त निदेशक पी पी शर्मा ने श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए श्रमिकों को अपना पंजीयन करवाने को कहा। । जिले में लगभग 55 हजार श्रमिक पंजीयन किए जा चुके हैं। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष वाई के शर्मा ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याणार्थ समाज कल्याण सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। सभी लोग जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं। राजस्थान प्रदेश नायक महासभा के जिलाध्यक्ष नरेश नायक ने कहा कि मौहल्लेवासियों द्वारा सामाजिक कुरीतियों को त्यागने का संकल्प लिया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के परिवीक्षा अधिकारी किशनाराम ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सहायक जनसंपर्क अधिकारी शरद केवलिया जयश्री पारीक भजनलाल नायक ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मनोज नायक ने किया। आयोजन स्थल पर राजस्थान प्रदेश नायक महासभा के सहयोग से आधारकार्ड भामाशाह कार्ड व श्रमिक पंजीयन शिविर लगाया।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement