Children and young people receive a good education-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चों व युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016 6:06 PM (IST)
बच्चों व युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले
बीकानेर। संभागीय आयुक्त सुवालाल ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों से मुक्त व उच्च शिक्षित समाज के निर्माण के लिए सभी योगदान दें। सुवालाल गुरूवार को गंगाशहर रोड स्थित आर्य समाज भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मनाये जा रहे समाज कल्याण सप्ताह के तहत आयोजित जनचेतना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से व्यक्ति पतन के मार्ग पर चला जाता है। नशा मुक्ति के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। बच्चों व युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले, जिससे वे पढ़ लिखकर उच्च पदों पर आसीन हो सके। उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोके जाएं व जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाना सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए शिविर में सभी लोग अपना आधारकार्ड व भामाशाह कार्ड बनवाएं तथा परिवार के सारे सदस्य भामाशाह कार्ड से लिंक हो जाएं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement