मुख्य सचिव ने की रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजनाओं की समीक्षा
khaskhabar.com: बुधवार, 19 जून 2019 6:37 PM (IST)
बैठक मेें बताया गया कि बड़े पैमाने पर इस परिवहन परियोजना से
गुरुग्राम में विशेष रूप से और दक्षिण हरियाणा में विकास और निवेश को एक नई
गति मिलेगी। आरआरटीएस परियोजना के लिए अलाईनमेंट गुरुग्राम में पुरानी
दिल्ली रोड पर से एलिवेटिड होकर लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक से सिग्नेचर
टॉवर चौक तक जाएगा और फिर एनएच-48 के साथ राजीव चौक तक जाएगा। तत्पश्चात,
अलाइनमेंट खेरकी दौला से आगे भूमिगत हो जाता है जहाँ यह आई एम टी मानेसर तक
जमीन के ऊपर होगा। यह अलाईनमेंट राजस्थान में प्रवेश करने से पहले एनएच के
साथ धारूहेड़ा, रेवाड़ी और बावल तक जाएगा।
बैठक में बताया गया कि
इस परियोजना के लिए नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया से अनुमति प्राप्त कर ली
गई है। इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
परिवहन निगम द्वारा गुरुग्राम में कार्यालय स्थापित किया जा रहा है। बैठक
में उन्हें बताया गया कि इस रेल ट्रांजिट सिस्टम के प्रदेश में निर्माण
कार्य को जल्द ही शुरू किया जायेगा।
बैठक में उद्योग एवं
वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेन्द्र सिंह, वित्त विभाग के
अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन.प्रसाद, नगर एवं अभियोजना विभाग के प्रधान
सचिव अपूर्व कुमार सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक
डी.सुरेश के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।