Chief Secretary reviewed Regional Rapid Transit System Projects -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्य सचिव ने की रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजनाओं की समीक्षा

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जून 2019 6:37 PM (IST)
मुख्य सचिव ने की रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजनाओं की समीक्षा
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस.ढेसी ने आज यहां प्रदेश में रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के द्वारा लागू की जाने वाली रेल नेटवर्क परियोजनाओं की समीक्षा की तथा इन परियोजनाओं के लिए चल रही प्रक्रियाओं में तेजी में लाने के निर्देश दिये ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। बैठक मेें ढेसी को बताया गया कि दिल्ली के सराय काले खां से लेकर हरियाणा के गुरुग्राम और आगे शाहजहांपुर-निमराना-बहरोर तक ट्रांजिट सिस्टम निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना में दिल्ली से बावल के बीच सराय काले खां, जोर बाग, मुनिरका, एयरोसिटी, उद्योग विहार, सेक्टर 17, राजीव चौक, खेडक़ीदौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, एमबीआइआर, रेवाड़ी, बावल एवं एनएनबी स्टेशन बनाए जाएंगे। रूट की लंबाई 106 किलोमीटर होगी। इसमें से हरियाणा का हिस्सा 81.86 किलोमीटर होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement