Chief seceretry inaugrate the seminar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्य सचिव ने किया विचार गोष्ठी का शुभारंभ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 4:12 PM (IST)
मुख्य सचिव ने किया विचार गोष्ठी का शुभारंभ
नूहं। प्रदेश की मुख्य सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि गीता हमें जीने का तरीका सिखाती है। जीने के लिए संतोषी होना बहुत जरुरी है तथा संतोष के साथ-साथ सपन्नता व संर्घष भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि हमे निष्काम कर्म की प्रेरणा गीता से मिलती है। त्रिखा ने यह विचार स्थानीय मेवात मॉडल स्कूल नूंह में गीता जंयती समारोह के उपल्क्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय सेमीनार को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस मौके पर दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय विचार गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंनें कहा कि गीता सम्र्पूण भारत दर्शन का निचौड है। गीता जीने का ढंग सीखाती है। उन्होंने कहा कि पढऩे वाला जिस भाव को लेकर पढ़ता है वही भाव गीता गं्रथ में से निकलता है। उन्होंने कहा कि इस समारोह को मनाने का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक गीता का ज्ञान पहुंचाना है ताकि लोग गीता का सार समझ सके। भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र में धनुषधारी अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। अत: सरकार ने पूरे हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में गीता जयंती महोत्सव को मनाने का निर्णय लिया ताकि गीता का ज्ञान जन-जन तक पहुंच सकें। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement