Chief Ministers five-day tour: People of three assembly constituencies will have to wait now-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री का पांच दिवसीय दौरा: तीन विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को अभी करना होगा इंतजार

khaskhabar.com: बुधवार, 05 जुलाई 2023 7:10 PM (IST)
मुख्यमंत्री का पांच दिवसीय दौरा: तीन विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को अभी करना होगा इंतजार
- दो विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास, जिले को मिलेंगे दो बड़े कार्यालय - प्रदेश परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण तथा एचपीपीसीएल के सौर कार्यालय का होगा शुभारंभ हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पांच दिवसीय दौरे पर हमीरपुर जिला में वीरवार को पहुंचेंगे। 2 विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस जिले को दो बड़े कार्यालय भी मिलेंगे इनमें प्रदेश परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण तथा एचपीपीसीएल के सौर कार्यालय शामिल है। अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन में मुख्यमंत्री लोगों को एक छत के नीचे सभी कार्यालय देने की सुविधा को लेकर मिनी सचिवालय जनता को समर्पित करेंगे। जिले के 3 विधानसभा क्षेत्र बड़सर, भोरंज और सुजानपुर में इस बार उनका कोई दौरा नहीं है। माना यह जा रहा है कि इसके बाद फिर मुख्यमंत्री आने वाले दिनों में जिले के दूसरे विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी दौरा कर सकते हैं।
कहां कहां क्या मिलेगा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 6 से 10 जुलाई तक जिला का दौरा करेंगे। इस दौरान नादौन में 6.54 करोड़ के जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह और 17.22 करोड़ के बहुउद्देशीय हॉल का शिलान्यास करेंगे। 6 जुलाई को मिनी सचिवालय परिसर का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री 7 जुलाई को जल जीवन मिशन के तहत 24 करोड़ के ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति भवन, धनेटा का शिलान्यास करेंगे। वह अखिल भारतीय राफ्टिंग मैराथन के शुरुआती बिंदु का निरीक्षण करने के अलावा मवालघाट में इलेक्ट्रिक बस डिपो और हेलीपैड स्थल का भी दौरा करेंगे।
8 जुलाई को हमीरपुर में
8 जुलाई को सलासी में 5.27 करोड़ से बनने वाले मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग हमीरपुर के कार्यालय, उठाऊ जलापूर्ति योजना हमीरपुर के तहत 15 करोड़ से जल स्रोत के उन्नयन तथा 11.36 करोड़ से कुडिहार - मसियाणा सड़क के सुधार तथा विस्तारीकरण के कार्य का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इसी दिन सुक्कर खड्ड पर 3.93 करोड़ की लागत के पुल, 2.24 करोड़ से निर्मित जिला कल्याण अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय भवन, हिमाचल परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के कार्यालय तथा एचपीपीसीएल के सौर कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। वह 67 लाख से निर्मित होने वाले युद्ध स्मारक हमीरपुर का शिलान्यास भी करेंगे। 9 जुलाई को मुख्यमंत्री राजकीय डिग्री कालेज हमीरपुर में 93 लाख से निर्मित कैंटीन खंड, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) हमीरपुर में 2.31 करोड़ से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला तथा 48 लाख की वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री 2.01 करोड़ के राजस्व विभाग की स्टॉफ आवासीय कॉलोनी हमीरपुर तथा भगोट से फाफन ग्राम पंचायत ऊखली तक 5.27 करोड़ से निर्मित होने वाले सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement