Chief Minister Vasundhara Raje sick state has standing to bring the ranks of the developing state Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेश को बीमारू से विकासशील राज्य की श्रेणी में ला खडा किया है: सराफ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 9:51 PM (IST)
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेश को बीमारू से विकासशील राज्य की श्रेणी में ला खडा किया है: सराफ
बिजली कटौती अब अपवाद- जिला प्रभारी मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह ने गत 3 वर्ष में जिले में हुए विकास कार्यों को विस्तार से बताया तथा कहा कि पिछली सरकार ने बिजली उत्पादन बढाने के लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार ने 4500 मेगावाट उत्पादन बढाया। अगले 2 साल में अतिरिक्त 4000 मेगावाट उत्पादन करेंगे और राज्य विद्युत में आत्मनिर्भर हो जायेगा। अब विद्युत कटौती अपवाद हो गई है जो पहले सामान्य सी बात थी। 300 करोड रूपये गौमाता के लिए-
राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बघेल ने बताया कि उनके बोर्ड अध्यक्ष बनते ही मुख्यमंत्राी जी ने उन्हें बुलाया और गौशालाओं के लिए 300 करोड रूपये जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने धौलपुर जिले में हर तहसील में 1 गौशाला बनाने के निर्देश दिए हैं।
चम्बल लिफ्ट साबित होगी वरदान -
सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री की कोशिश से ही इतनी बाधाओं के बावजूद चम्बल लिफ्ट परियोजना को स्वीकृति मिली। यह जिले के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। इससे समृद्धि के द्वार खुलेंगे। उन्होंने बताया कि गत 3 वर्ष में जिले के विकास के लिए 2400 करोड रूपये खर्च किए गये हैं। कार्यक्रम का संचालन शरीफ खान ,गोविन्द गुरू और प्रेमसिंह कुन्तल ने किया।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर शुचि त्यागी,पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह,जिला परिषद के सीईओ कानाराम,बहादुर सिंह त्यागी,पूर्व विधायक जसवंत सिंह,सगीर खान,सुखराम कोली,रविन्द्र बोहरा,शिवराम कुशवाह,विवेक बोहरा भी मौजूद रहे।

[@ नारद के बाद कबूतर अखबार हुए, और आज न्यू मीडिया]

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement