Chief Minister vasundhara raje Delhi Depart from jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाठ्यक्रम में गीता के श्लोक शामिल कराने के प्रयास करेंगे : मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 7:04 PM (IST)
पाठ्यक्रम में गीता के श्लोक शामिल कराने के प्रयास करेंगे : मुख्यमंत्री
जोधपुर। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को मुख्यमंत्री सूरसागर बड़ा रामद्वारा के प्रमुख संत मोहनदास से मिलीं। उन्होंने उनकी कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद सीएम ने रामद्वारा के अधिकारी संत रामप्रसाद के साथ प्रदेश की भावी पीढ़ी में संस्कारों के बीजारोपण के लिए लंबी वार्ता की। संत रामप्रसाद ने मुख्यमंत्री से कहा संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए कुछ ज्ञानवर्धक व सद्प्रेरणा वाले गीता के प्रमुख श्लोक स्कूलों व महाविद्यालय स्तर के पाठ्यक्रम में भी शामिल करने चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचश्लोकी गीता के श्लोक पाठ्यक्रम में सम्मिलित के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। राजे ने एमडीएम अस्पताल परिसर में करीब दस करोड़ की लागत से बने 20 आवासीय क्वार्टर, जिसमें प्रथम फेज में सीनियर डॉक्टर्स, द्वितीय फेज में डॉक्टर्स, तीसरे फेज में स्टाफ और चौथे फेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए क्वार्टरों का निर्माण किया गया है। फिर तनावड़ा से लौटने के बाद दोपहर में राजे उम्मेद भवन पैलेस चली गईं। वहां से शाम करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली रवाना हुईं। आगे तस्वीरों में देखें...

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement