Advertisement
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से की पूजा

वहीं, छठ महापर्व को लेकर ऊधम सिंह नगर जिले के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के मोटेश्वर महादेव मंदिर, श्यामपुरम पुलिया, आईजीएल मोड़, सूत मिल कॉलोनी परिसर, शुगर फैक्ट्री परिसर, कुंडेश्वरी चौराहा, बसई चौक और ऐतिहासिक तीर्थ द्रोणासागर सहित आठ प्रमुख स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया गया।
इस दौरान व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान सूर्य की उपासना की। पूजा स्थलों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
व्रती महिला रेखा सोनी ने आईएएनएस से से बातचीत में कहा, "यह पर्व चार दिनों तक चलता है। पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाती है जबकि दूसरे दिन खरना का आयोजन होता है। खरना के दौरान खीर, रोटी और अन्य पारंपरिक प्रसाद तैयार कर छठी मैया को भोग लगाया जाता है। इसके बाद व्रती महिलाएं निर्जला उपवास रखकर तीसरे दिन शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। चौथे और अंतिम दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।"
बता दें कि छठ महापर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के तराई क्षेत्रों में विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सूर्य उपासना के साथ-साथ प्रकृति के प्रति आस्था, पवित्रता और पारिवारिक खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने और छठी मैया से मंगलकामना करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हो गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


