Chief minister osd herd the problem of people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री के ओएसडी ने सुनी जनता की समस्याएं

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 नवम्बर 2016 3:41 PM (IST)
मुख्यमंत्री के ओएसडी ने सुनी जनता की समस्याएं
करनाल। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए हर मंगलवार को स्थानीय कैम्प कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस खुले दरबार में लोग बिजली, पानी, गली, सीवरेज, पार्क आदि से सम्बन्धित समस्याओं के साथ-2 आपसी विवाद व रोजगार जैसी निजी समस्याएं भी लेकर आते हैं जिनका हर संभव समाधान करने का प्रयास मौके पर किया जाता है। ओएसडी मंगलवार को कैम्प कार्यालय में जनता की शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता, नगरनिगम पार्षद व कोर कमेटी के सभी सदस्य भी लोगों की समस्याओं को सामाजिक आधार पर हल करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर ओएसडी ने करीब 200 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को दूरभाष पर जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement