Chief Minister Manohar Lal speech activists-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कार्यकर्ताओं को संबोधन

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 11:46 PM (IST)
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कार्यकर्ताओं को संबोधन
जींद। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रविवार को लार्ड शिव स्कूल में हुए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए करोड़ों के विकास कार्यों को गति देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के चैतरफा विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इससे पहले कई मुख्यमंत्री आए थे। लेकिन उन्होंने प्रदेश के सभी विधानसभा हलकों का दौरा नहीं किया। लेकिन वे पहले मुख्यमंत्री हैं। जो सभी विधानसभा हलकों में जा रहे हैं और विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने जींद के विकास के लिए करोड़ों रुपए की घोषणा की। जिनमें शहर में नया थाना बनाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, शहर में सीवरेज व्यवस्था कायम करने, जींद हलके में पेयजल व्यवस्था करने, हांसी से नरवाना रोड बाईपास का निर्माण करने और बतख चोक से निर्जन गांव तक की सड़क को फोर लेन बनवाने की घोषणा भी की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई नोटबंदी को सराहनीय बताया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद रमेश कौशिक और राज्यमंत्री कृष्ण बेदी भी मौजूद थे। आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement