Advertisement
अर्जुन अवार्डी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि हालांकि आबादी के हिसाब से हरियाणा छोटा राज्य है, इसके बावजूद ओलम्पिक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हरियाणा सबसे अधिक पदक हासिल करने वाला प्रदेश है। हरियाणा की खेल नीति खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दे रही है और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में इसके और अच्छे परिणाम आएगें।
खिलाड़ियों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला खेल अधिकारियों के माध्यम से गांवों में खेल के सामान की आवश्यकता के बारे में जानकारी मांगी गई है। वहां से डिमांड आने के बाद ग्राम पंचायतों के माध्यम से खेलों का सामान उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हरियाणा में अब गांव-गांव तक खेल आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा, ताकि युवाओं की खेल प्रतिभाओं को बचपन से तराशा जा सके। लोकप्रिय खेलों में युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए स्पेशलाइज्ड हाई पावर परफॉर्मेंस सेंटर खोलने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री से मिलने आए अर्जुन अवार्डी सुनील कुमार व अंतिम पंघाल ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति से खेलों को बढ़ावा मिला है, विशेषकर कुश्ती में हरियाणा ने अलग मुकाम हासिल किया है। प्रतियोगिता चाहे कोई भी हो, हरियाणा के पहलवान पदक लेकर लौट रहे हैं। खिलाड़ियों के दल के साथ आए पूर्व में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित रहे योगेश्वर दत्त ने कहा कि खेलों की दृष्टि से हरियाणा समृद्ध राज्य है। कुश्ती को प्रदेश में और अधिक बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के समझ सुझाव भी दिए गए है। प्रदेश में 2008 के बाद कुश्ती ऊंचाइयों पर पहुंची है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
मुलाकात के दौरान आज भी मुख्यमंत्री ने सुझाव मांगे थे। मुख्यमंत्री का नजरिया गांव स्तर से होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देने का है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, खेल विभाग के उप-निदेशक गिर्राज सिंह, अर्जुन अवार्डी कोच रोहताश दहिया, द्रोणाचार्य अवार्डी कोच महावीर सिंह, अर्जुन अवार्डी सुनील कुमार, कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता अनिल कुमार, ध्यानचंद अवार्डी कुलदीप मलिक, ओलंपिक रेफरी अशोक कुमार, अर्जुन अवार्डी अंशुल मलिक, अर्जुन अवार्डी सरिता मोर, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रीतिका, श्वेता व विशाल कालीरमन मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


