Advertisement
मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में 77 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए

मुख्यमंत्री ने कहाकि विकट आर्थिक स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार ने 14 महीने के कार्यकाल के दौरान कई जन हितैषी निर्णय लिए हैं, जिससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार आम जन की सरकार है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता अपना कर कार्य कर रही है। सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर राजस्व में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि की है।
उन्होंने कहा कि विकट वित्तीय बाधाओं के बावजूद प्रदेश सरकार ने 15 माह के भीतर अपनी पांच गारंटियां पूरी कर ली हैं। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत आगामी वित्त वर्ष से सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के हित में लिए गए पुरानी पेंशन बहाली के कारण केंद्र की ओर से कई आर्थिक प्रतिबन्ध लगाए गए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध के समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर कर किसानों और पशु पालकों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। सरकार ने प्रदेश के हजारों आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए राहत मैनुअल में बहुत बड़ा बदलाव करनेे का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।
पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए श्री नैना देवी मंदिर न्यास की ओर से एक करोड़ रुपये का चेक और बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई न्यास की ओर से 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 77 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
उन्होंने पक्का भरो के निकट लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बस अड्डे के शिलान्यास के अलावा लगभग 2.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पशुपालन विभाग के आवासीय भवन, 1.49 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के लोक निर्माण विभाग के आवासीय भवन और 1.50 करोड़ रुपये की जटियाणा घिरथां उठाऊ जलापूर्ति योजना के शिलान्यास भी किए।
मुख्यमंत्री ने 2.23 करोड़ रुपये से निर्मित जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय भवन, गर्ल्स स्कूल हमीरपुर में 2.40 करोड़ रुपये से बने साइंस ब्लॉक, 2.48 करोड़ के विजिलेंस थाना भवन, 1.38 करोड़ के आईटीआई भवन और 48 लाख रुपये की लागत से रकड़ियाल में निर्मित वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की अवाहदेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हमीरपुर
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


