Chief Minister announced the IPH sub-division and pharmacy college in reconciliation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री ने सुलह में आईपीएच उपमण्डल और फार्मेसी कॉलेज की घोषणा की

khaskhabar.com: बुधवार, 27 फ़रवरी 2019 6:47 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने सुलह में आईपीएच उपमण्डल और फार्मेसी कॉलेज की घोषणा की
धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सुलह और बचवाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और धीरा उप-तहसील को तहसील में स्तरोन्नत करने के अतिरिक्त सुलह में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के उप-मण्डल को खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री बुधवार को नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुलह विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सम्बोधित कर रहे थे, क्योंकि वह खराब मौसम के कारण अपने प्रस्तावित दौरे पर सुलह नहीं पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि गड़ जुमला में जल्द ही पूर्ण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोला जाएगा, क्योंकि वर्तमान में इस औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में केवल चार ट्रेड में ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा यहां पर जल्द ही और अधिक ट्रेड शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सुलह में फार्मेसी कॉलेज तथा उप-तहसील खोलने की घोषणा की। उन्होंने गुरू रविदास मन्दिर भवारना के लिए 10 लाख और गुगा मन्दिर दलेड़ा को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। जय राम ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ा है तथा देश पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के मजबूत नेतृत्व ने पाकिस्तान के कुकृत्यों को उजागर किया है तथा आज विश्व समुदाय के बीच पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement