Chief Minister announced the IPH sub-division and pharmacy college in reconciliation Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री ने सुलह में आईपीएच उपमण्डल और फार्मेसी कॉलेज की घोषणा की

khaskhabar.com: बुधवार, 27 फ़रवरी 2019 6:47 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने सुलह में आईपीएच उपमण्डल और फार्मेसी कॉलेज की घोषणा की
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के सुधार के लिए 50 लाख रुपये दने की घोषणा की। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर और शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी ने मुख्यमंत्री की ओर से सुलह विधानसभा क्षेत्र में 77 करोड़ रुपये की विकासात्मक योजनाओं की आधारशिलाएं रखीं व लोकार्पण किए। उन्होंने नागणी में 4.98 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 33 केवी उप केन्द्र की भी आधारशिला रखी। 33 केवी के इस उप केन्द्र से 10 पंचायतों के 27 गांवों के लगभग 35000 लोग लाभान्वित होंगे। मंत्रियों ने सुलह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए 32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली जलापूर्ति योजना की भी आधारशिला रखी। उन्होंने 112.75 करोड़ रुपये की लागत से हमीरपुर-सुजानपुर-थुरल-मारण्डा सड़क के मॉल खड्ड पर स्पैन डबल लेन पुल की आधारशिला रखी तथा 2.16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हमीरपुर-सुजानपुन-थुरल-मारण्डा सड़़क के सुकड़ खड्ड पर डबल लेन स्पैन पुल का भी शिलान्यास किया।
उन्होंने भवारना में नए स्तरोन्यन किए गए 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में 24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले अतिरिक्त आवास और भवारना में नवनिर्मित लोक निर्माण विभाग के मण्डल कार्यालय का भी लोकार्पण किया।
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार जो नई दिल्ली मुख्यमंत्री के साथ थे, उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों को उठाया। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए घोषित की गई विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विधायक मुलख राज ने 7.08 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पालमपुर बाईपास पुल का मुख्यमंत्री की ओर से शुभारम्भ किया। विधायक अर्जुन ठाकुर, रीता धीमान, रविन्द्र धीमान और अरूण मेहरा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement