Advertisement
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया ’मतदाता सत्यापन कार्यक्रम’ का शुभारम्भ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता द्वारा सत्यापन का काम वोटर हैल्प लाइन मोबाइल एप के माध्यम से किया जा सकता है। यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओें के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन नहीं है वह उपरोक्त दस्तावेजों में से एक दस्तावेज के साथ उनके क्षेत्र में स्थापित कॉमन सर्विस सेन्टर पर जाकर अपनी प्रविष्टियों का सत्यापन कर सकते हैं और आवश्यकता होने पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ-साथ राज्य के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में वोटर फेसिलिटेशन सेन्टर भी खोले गए हैं जिन पर भी सत्यापन का कार्य करवाया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि विशेष योग्य जन के लिए सत्यापन की सुविधा कॉल सेन्टर के माध्यम से की गई है वे 1950 नं. पर फेान कर प्रविष्टियों का सत्यापन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान की अवधि में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता की प्रविष्टियों का सत्यापन करेंगे। इस दौरान यदि परिवार के किसी पात्र व्यक्ति का मतदाता सूची में पंजीकरण नहीं करवाया है तो मौके पर ही आवेदन पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर वृहदतम मतदाता सत्यापन कार्यक्रम से जुड़े पोस्टर्स का भी विमोचन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रेखा गुप्ता, डॉ. जोगाराम, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (आईटी) एमएम तिवारी, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद पारीक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


