Advertisement
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए किया भूमि पूजन

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री ने राज्य में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने की घोषणा की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, "किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और उन्हें किसी तरह का नुकसान न हो, यही राज्य सरकार का प्रयास है। देश में सर्वाधिक 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने के साथ ही उपज कम होने पर भी किसानों को पूरे 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से अंतर की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया गया है। 3100 खरीदी केंद्रों और 'तुंहर टोकन' ऐप के माध्यम से यह व्यवस्था किसानों की सुविधा को और बढ़ाएगी। हमारा संकल्प है कि किसान निश्चिंत होकर खेती करें और समृद्धि की ओर आगे बढ़ें।
सीएम साय ने कहा, "हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और हमारे किसान इसकी समृद्धि का आधार हैं। राज्यभर में धान खरीद का महाअभियान शुरू हो चुका है। इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए 360 नए केंद्र शुरू किए गए हैं, जिससे अब प्रदेश में कुल 3100 केंद्रों पर धान खरीद होगी। राज्य सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि उपज कम होने पर भी किसानों को पूरे 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से अंतर की राशि मिले। अन्नदाता की समृद्धि और उनका सम्मान ही हमारे सुशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


