Chhattisgarh: A young man died after a speeding Scorpio collided with a tree in Korba.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छत्तीसगढ़: कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026 10:46 AM (IST)
छत्तीसगढ़: कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत
कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह घटना कोरबा के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर इलाके में हुई। बताया गया कि स्कॉर्पियो में चालक समेत दो युवक सवार थे। तेज गति में गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और दूसरे घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान रुपेश पटेल निवासी चाकाबुड़ा के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान आर्यन गोड़ निवासी ग्राम बुंदेली के रूप में हुई है। दोनों युवकों की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है।
इससे पहले, सोमवार को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी। यह घटना राजिम के टीला एनीकट में हुई थी। बताया गया कि परिवार दीपावली मनाने के लिए रायपुर से अपने घर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही कार हादसे की शिकार हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि कार एक नदी में जा गिरी थी। जिसके कारण कार सवार परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी के अलावा दो बच्चे शामिल थे।
मृतकों की पहचान पति शीतल साहू, पत्नी भारती साहू, 19 साल के बेटे विकाश और 21 साल की बेटी पुरवा के रूप में हुई थी। ये लोग पसौद गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement