Advertisement
छठ पूजा: खरना के पावन अवसर पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दी शुभकामनाएं

बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि पवित्रता, तप और अटूट आस्था के साथ लोकआस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन खरना की शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर भगवान सूर्य देव एवं छठी मैया से प्रार्थना है कि सभी व्रतियों को व्रत के निर्वहन हेतु शक्ति प्रदान करें तथा समस्त परिवारों के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनाए रखें।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लिखा कि गुड़ की मीठी खीर और श्रद्धा-भक्ति के साथ आज लोक आस्था के महापर्व छठ का दूसरा दिन 'खरना' मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों एवं छठ व्रतियों को शुभकामनाएं। छठी मईया सबकी मनोकामनाएं पूरी करें।
जदयू सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लोकआस्था के महापर्व छठ के दूसरे अनुष्ठान ‘खरना’ की शुभकामनाएं। तप, त्याग, पवित्रता और अटूट आस्था का प्रतीक खरना, छठ व्रत की सबसे महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास के बाद प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं। छठी मईया और भगवान सूर्यदेव से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। सभी छठ व्रतियों को खरना की शुभकामनाएं। जय छठी मईया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


