Charges against five suspects-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांच संदिग्धों के खिलाफ आरोप तय

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 4:14 PM (IST)
पांच संदिग्धों के खिलाफ आरोप तय
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पांच संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ आतंकवाद के आरोप तय किए हैं। इन संदिग्धों पर हरिद्वार के अर्ध कुंभ मेले और दिल्ली के सामरिक ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश का आरोप है। इन संदिग्धों में मोहम्मद अजीमुशान, ओसामा, अखलाकुर रहमान उर्फ अखलाक, मेराज उर्फ मोनू और मोहसिन इब्राहिम सैयद शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो जिला न्यायाधीश अमर नाथ ने बंद कमरे में हुई कार्यवाही के दौरान इन पर आपराधिक साजिश, गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत आरोप तय किए। आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे की मांग की। इसके बाद, अदालत ने अभियोजन पक्ष के गवाहों का बयान दर्ज करने के लिए 15 दिसंबर की तरीख तय की। सैयद को 5 फरवरी को और अन्य चार को 19 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।
(आईएएनएस)
एक ऐसा मंदिर जहां दीपक की लौ से बनती है केसर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement