Changes in village boundaries in Alwar district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलवर जिले में ग्राम सीमाओं में परिवर्तन

khaskhabar.com: सोमवार, 23 सितम्बर 2019 3:34 PM (IST)
अलवर जिले में ग्राम सीमाओं में परिवर्तन
जयपुर। राज्य सरकार ने अलग-अलग आदेश जारी कर अलवर जिले की बानसूर तथा थानागाजी तहसीलों में विभिन्न ग्रामों की सीमाओं में परिवर्तन किये हैं। इसके तहत नक्शों के डिडिटाइजेशन की प्रक्रिया में जमाबन्दी के खसरों का नक्शों के खसरों से मिलान करने पर जो खसरे संबंधित राजस्व ग्राम की सीमा के अन्दर ना होकर निकटवर्ती अन्य राजस्व ग्राम की सीमा में स्थित हैं, उन्हें उस निकटवर्ती ग्राम में शामिल किया गया है। आदेश के अनुसार बानसूर तहसील के ग्राम बड़ागांव स्थित 289 खसरों को निकटवर्ती ग्राम कराणा में शामिल किया गया है। इन खसरों का कुल क्षेत्रफल 253.83 हैक्टेयर है। क्षेत्रफल परिवर्तन के पश्चात् कराणा ग्राम का कुल क्षेत्रफल 524.70 हैक्टेयर से बढ़कर 778.53 हैक्टेयर हो गया है। इसी प्रकार ग्राम कराणा के भी 292 खसरों को ग्राम बड़ागांव में शामिल किया गया है। इन खसरों का कुल क्षेत्रफल 111.76 हैक्टेयर है। एक अन्य आदेश के अनुसार थानागाजी तहसील में राजस्व ग्राम तुर्कियावास के 39 खसरे ग्राम नारायणपुर-बी में शामिल किये गए हैं, जिनका क्षेत्रफल 26.80 हैक्टेयर है। इसी तरह थानागाजी तहसील के ही ग्राम श्यामपुर जागीर के 5 खसरे, कुल क्षेत्रफल 3.68 हैक्टेयर को राजस्व ग्राम प्रेमपुरा में तथा ग्राम डूंगा का बास के 21 खसरे, जिनका क्षेत्रफल 9.43 हैक्टेयर है को राजस्व ग्राम प्रेमपुरा में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement