Advertisement
चंडीगढ़ राउंडअप: ट्रेनों में पटाखे व ज्वलनशील सामग्री ले जाने पर रेलवे सख्त, 3 साल तक की जेल; नगर निगम ने जारी की फायर सेफ्टी एडवाइजरी

प्रतिबंधित सामग्री: पटाखे, फुलझड़ियां, अनार, रॉकेट, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और केरोसिन जैसी खतरनाक वस्तुओं को यात्री डिब्बों अथवा पार्सल में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
निगरानी तंत्र: रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और रेलवे कर्मचारी सीसीटीवी कैमरों, बैगेज स्कैनिंग मशीनों और डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध सामान की गहन पड़ताल कर रहे हैं।
सख्त कानूनी प्रावधान : रेलवे अधिनियम की धारा 164 के तहत खतरनाक वस्तुएं ले जाने पर 3 साल तक का कारावास या जुर्माना (अथवा दोनों) हो सकता है।
संशोधित प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित वस्तुओं के मामले में न्यूनतम ₹10,000 की शास्ति का नियम है।
ट्रेनों या स्टेशन परिसर में धूम्रपान करने वालों पर जन विश्वास अधिनियम के तहत ₹2,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।
अधिकारियों की अपील: अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा नियमों का पालन करें और पटाखे घर या स्थानीय बाजारों से ही खरीदें, ट्रेनों में लेकर यात्रा न करें।
2. नगर निगम की 'स्वच्छ दिवाली, शुभ दिवाली' एडवाइजरी: सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने शहरवासियों, व्यापारियों और मार्केट एसोसिएशनों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
नागरिकों के लिए सुरक्षा निर्देश:
पटाखे चलाते समय पास में पानी और रेत से भरी बाल्टियां अनिवार्य रूप से रखें।
बच्चों को अकेले पटाखे न चलाने दें; आतिशबाजी सदैव बड़ों की देखरेख में ही हो।
पटाखे चलाते समय सूती कपड़े पहनें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। न जलने वाले पटाखों को दोबारा जलाने का प्रयास न करें।
इमारतों, वाहनों, बिजली के ट्रांसफार्मरों और ज्वलनशील पदार्थों के नजदीक पटाखे न चलाएं।
आतिशबाजी के कचरे को पानी से भिगोकर या रेत से ढककर ही सुरक्षित रूप से निस्तारित करें।
दुकानदारों व विक्रेताओं के लिए गाइडलाइन:
केवल अधिकृत मात्रा में ही पटाखों का भंडारण और बिक्री करें।
दुकानों पर दुरुस्त वायरिंग, 'नो स्मोकिंग' के स्पष्ट बोर्ड, अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) और पर्याप्त रेत-पानी की व्यवस्था रखना अनिवार्य है।
इमरजेंसी हेल्पलाइन: किसी भी प्रकार की आगजनी या आपात स्थिति होने पर नागरिक तुरंत 112 नंबर पर कॉल करें अथवा नजदीकी फायर स्टेशन से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


