Chairman accepted the charge of discrimination-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चेयरमैन ने स्वीकारे भेदभाव के आरोप

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 7:28 PM (IST)
चेयरमैन ने स्वीकारे भेदभाव के आरोप
भिवानी। भिवानी जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ओला ने विकास के लिए ग्रांट देने में भेदभाव बरते जाने को स्वीकार कर लिया है। भेदभाव के आरोपों को स्वीकार करते हुए चेयरमैन ने बाकायदा इसके लिए माफी मांगी है। साथ ही कहा कि उनका अनुभव कम है और मन साफ। लेकिन अब अगली बार सही आरोप लगाने वाले पार्षदों को दूसरे पार्षदों से अधिक बजट दिया जाएगा। वे भीम स्टेडियम में हुई दो दिवसीय जिलास्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। प्रतियोगिता में दो दिनों तक बुजुर्गों की, महिला और पुरुष पंच-सरपंचों की 100-100 मीटर दौड़ए पुरुषों की रस्साकसी सहित कई प्रतियोगिताएं करवाई गई। यह भी पढ़े :चिकनगुनिया मुझे भी हुआ, दर्द मैं समझती हूं: वसुंधरा राजे यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement