Chain Snatcher made safe for Sector 14, police hold out-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चैन स्नैचर के लिए सेफ बना सेक्टर 14, पुलिस की पकड़ से बाहर

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 5:36 PM (IST)
चैन स्नैचर के लिए सेफ बना सेक्टर 14, पुलिस की पकड़ से बाहर
हिसार। शहर में सेक्टर-14 बाइक पर सवार चेन स्नैचर्स गैंग के लिए सबसे सेफ सेक्टर बन गया है। सेक्टर-14 के लोग इन वारदातों से भयभीत हैं, मगर पुलिस इन वारदातों को अंजाम देने वालों को पकडऩे में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। पिछले चार दिनों में गैंग ने क्षेत्र में तीन महिलाओं के साथ छीनाझपटी की घटनाएं हुई हैं और पुलिस तीनों ही वारदातों की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। स्नैचर गैंग ने इस बार पुलिस लाइन एरिया में रहने वाली पुलिसकर्मी सरोज से पर्स छीनने की कोशिश की। सजग महिला पुलिसकर्मी से जैसे ही बाइक सवार युवकों ने पर्स छीना तो महिला पुलिसकर्मी ने तुरंत उनका पीछा किया और थोड़ी ही दूर पर युवकों को जब पकडऩे लगी तो आरोपी युवक उसका पर्स वहीं छोडक़र भाग गए। पुलिस को दी शिकायत में महिलाकर्मी सरोज ने बताया कि उनके पर्स में एक मोबाइल व कुछ नकदी थी। यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने? यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement