बंगाल में हिंसा: केन्द्र सरकार सख्त,कहा- दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे
khaskhabar.com: रविवार, 09 जून 2019 8:36 PM (IST)
परामर्श में कहा गया है कि यह सुनिश्चित कराने की सख्त सलाह दी
जाती है कि कानून-व्यवस्था, शांति और सार्वजनिक सद्भाव बनाए रखने के लिए
सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
परामर्श में आगे कहा गया है कि यह भी अनुरोध किया जाता है कि कर्तव्यच्युत अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
यह
परामर्श ऐसे समय में जारी किया गया है, जब इसके एक दिन पूर्व शनिवार को
उत्तर 24 परगना जिले में चुनाव बाद हिंसा में कथित रूप से चार लोगों की मौत
हो गई। इसके पहले भी हिंसक घटनाएं हुई थीं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लोग शामिल थे।