Centre pulls up West Bengal government over violence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बंगाल में हिंसा: केन्द्र सरकार सख्त,कहा- दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे

khaskhabar.com: रविवार, 09 जून 2019 8:36 PM (IST)
बंगाल में हिंसा: केन्द्र सरकार सख्त,कहा- दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे
नई दिल्ली। केंद्र ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव समाप्त हो जाने के बाद भी जारी राजनीतिक हिंसा पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए रविवार को एक परामर्श जारी किया है। केंद्र ने सख्ती जताते हुए राज्य सरकार से कहा है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ वह सख्त कार्रवाई करे। आपको बताते जाए कि 8 जून को ही उत्तर 24 परगना के बांगीपाड़ा में हिंसा के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई है जिसपर केंद्र ने रिपोर्ट भी मांगी है। एक जानकार सूत्र ने परामर्श का उद्धरण देते हुए कहा कि पिछले सप्ताहों के दौरान निर्बाध जारी हिंसा लगता है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में भरोसा जगाने में राज्य की कानून प्रवर्तन मशीनरी की एक विफलता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement