Central Jail inmate died in suspicious circumstances-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेंट्रल जेल के कैदी की पेशी के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 5:18 PM (IST)
सेंट्रल जेल के कैदी की पेशी के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में मौत
अजमेर। सेंट्रल जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल लाया गया, जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पप्पू टोंक का रहने वाला था। अपनी पत्नी की हत्या के मामले में वर्ष 2009 से उम्रकैद की सजा काट रहा था। उसे पेशी के लिए जहाजपुर कोर्ट ले जाया गया, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए अजमेर लाते समय उसकी मौत हो गई। पप्पू के बड़े भाई शहादत ने आरोप लगाया कि पप्पू 10 महीने पहले ही पेरोल पर आया था, तब वह बिलकुल स्वस्थ था। उसकी अचानक मौत होने के मामले की जांच की जानी चाहिए तथा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया जाना चाहिए। शहादत ने बताया कि पप्पू के चार बच्चे हैं जो, अब अनाथ हो गए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट केस की सुनवाई के लिए पप्पू को जहाजपुर ले जाया गया था। वहां से आते वक्त उसे हार्ट अटैक आया। उसे तुरन्त अजमेर लाया गया, इस दौरान उसकी मौत हो गई। अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement