Central Election General Observer inspected MCMC cell-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केन्द्रीय निर्वाचन सामान्य पर्यवेक्षक ने किया एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण,

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अप्रैल 2024 7:31 PM (IST)
केन्द्रीय निर्वाचन सामान्य पर्यवेक्षक ने किया एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण,
- लोकसभा आम चुनाव-2024 : पेड़ न्यूज एवं विज्ञापनों के साथ सोशल मीडिया पर भी रखें विशेष निगरानी - सामान्य पर्यवेक्षक, अर्पणा यू जोधपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त केंद्रीय सामान्य पर्यवेक्षक अपर्णा यू (आईएएस) ने गुरुवार को सूचना केंद्र कार्यालय में स्थापित मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अपर्णा ने प्रकोष्ठ द्वारा चुनाव के लिए उम्मीदवारों एवं पार्टियों द्वारा किये जा रहे चुनाव खर्च के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
पर्यवेक्षक ने विज्ञापन अधिप्रमाणन, सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों व पार्टी द्वारा किये जा रहे प्रचार व चुनाव के दौरान खर्च की जा रही राशि को संबंधित उम्मीदवार व राजनैतिक पार्टी के खर्चें में शामिल करने के कार्यों का भी अवलोकन किया।
एमसीएमसी प्रकोष्ठ के सह प्रभारी (जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी) प्रवीण प्रकाश चौहान ने जानकारी दी कि प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न टीवी चौनल, केबिल चौनल, एफएम चौनल पर किसी प्रकार का राजनैतिक विज्ञापन तथा चुनाव प्रचार पट्टी इत्यादि पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
पर्यवेक्षक ने एमसीएमसी प्रकोष्ठ द्वारा किये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा निर्देशित किया कि जैसे-जैसे चुनाव प्रचार कार्य गति पकड़ेगा, उसी के अनुरूप सर्तक रहकर राजनैतिक दल व संबंधित उम्मीदवार के खर्च में राशि शामिल करवाने का कार्य किया जाये।
निरीक्षण के दौरान एमसीएमसी में नियुक्त शिफ्ट प्रभारी तेजेंद्र सिंह सोलंकी, मुनेन्द्र श्रीवास्तव, भूपेन्द्र सिंह संखला सहित अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement