Advertisement
केंद्रीय बजट दिशाहीन और जनविरोधी, राजस्थान के साथ हुआ घोर अन्याय: सांसद मुरारीलाल मीना

राजस्थान की अनदेखी और 'विशेष पैकेज' का अभाव
बजट में राजस्थान की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा घोर अन्याय: राजस्थान को न तो कोई विशेष वित्तीय पैकेज मिला और न ही किसी बड़ी परियोजना की सौगात दी गई।
किसान और कर्ज: किसानों की आय बढ़ाने के दावे खोखले हैं और वे आज भी कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं।
स्वास्थ्य और टैक्स पर घेरा
सांसद ने स्वास्थ्य क्षेत्र पर बजट को आधा-अधूरा बताते हुए कहा कि कैंसर और डायबिटीज की दवाओं को सस्ता करना स्वागत योग्य है, लेकिन देश को 'डायबिटीज कैपिटल' बनने से रोकने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य पर सरकार के पास कोई विजन नहीं है।
टैक्स और महंगाई : "इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव न कर मध्यम वर्ग और टैक्सपेयर्स को निराश किया गया है। वहीं, काले धन और विदेशी संपत्ति पर टैक्स का प्रावधान केवल बड़े लोगों को राहत देने जैसा है।"
सांसद मुरारीलाल मीना ने अंत में कहा कि यह बजट पूरी तरह से दिशाहीन और जनविरोधी है, जो महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही जनता की चिंताओं को और बढ़ाने वाला है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


