celebration yogi adityanath cm-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी को सीएम बनाने पर संभल में खुशी की लहर, बांटी मिठाइयां

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2017 10:15 PM (IST)
योगी को सीएम बनाने पर संभल में खुशी की लहर, बांटी मिठाइयां
संभल। पूरे जनपद में हिन्दू संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं ने जैसे ही खबर सुनी कि योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा हो गई है। तुरंत सभी ने गली मौहल्लों में एकत्रित होना शुरू कर दिया और ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचने लगे। कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर जहां दीपावली जैसा माहौल बना दिया वहीं मिठाइयां खिलाकर एक-दूसरे को बधाइयां दी। हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनने पर हिन्दुत्व की जीत बताया और कहा कि इससे हिन्दू समाज को मजबूती मिलेगी। उत्तर पृदेश के यूवा उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश शंकर (बहजोई नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष) ने हिन्दू समाज की जीत बताते हुए कहा कि इससे हिन्दू समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement