कानपुर। शहीद सरदार भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर शहर भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बीएस बेदी की अध्यक्षता में परेड पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें एडीएम सिटी अविनाश सिंह एवं मुख्य अतिथि सरदार मोहकम सिंह बन्नू उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रीता गुप्ताए दिलीप बागी,राजेश्वर सिंहए स0 सुरत देव सिंह,सन्नी,संजय,लाल सिंह,गोविन्द भदौरिया,अचार्य राज किशोर आदि मौजूर रहे तो वहीं भगत सिंह मार्केट लाटूश रोड पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृतव में भारी संख्या में कांग्रेसीजनों ने भगतसिंह प्रतिमा का माल्यापर्ण कर उनके प्रति श्रद्धाभाव व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश बाजपेयी,संजय शाहर,अरूण अहिरवार,पवन गुप्ता,संजय शाहर,शंकरदत्त मिश्रा,केके तिवारी,अनलि सोनकर,अतहर नईम आदि मौजूद रहे। पनाह संस्था द्वारा नवीन मार्केट शिक्षक पार्क में भगतसिंह के 109 जन्मदिन पर 51 पक्षियों को पिंजरे से आजाद किया गया तथा उनकी शहादत को नमन किया गया। इस अवसर पर निशान्त मिश्राए प्रीति वर्मा,मिन्टू द्विवेदी,महेश राजपूत,अजय शर्मा अतुल शुक्ला,पवन श्रीवास्तव,ऐके सिंह,अखिलेश दुबे,विजय यादव व बीके सचान आदि मौजूद रहे।