Celebrating BJP victory by sharing firecrackers and sweets-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पटाखे फोड और मिठाई बांटकर मनाया भाजपा की जीत का जश्न

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मार्च 2017 4:55 PM (IST)
पटाखे फोड और मिठाई बांटकर मनाया भाजपा की जीत का जश्न
मंडी। भाजपा यूपी, उत्तराखंड व अन्य राज्यों में भाजपा को मिली अप्रत्याशित जीत से गदगद है। इसी खुशी में भाजपा ने पूरे जिले में जगह-जगह पटाखे फोड और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। मंडी शहर में पूर्व मंत्री एवं सराज के विधायक जयराम ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जश्र मनाया। कोटली में पूर्व विधायक डीडी ठाकुर की अगुवाई में जश्न मनाया गया। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में के कार्यकर्ताओं में जश्न का मौहाल है। जैसे-जैसे उतर प्रदेश तथा उतराखंड में भाजपा की जीत की ओर बढने लगी द्रंग हलके के नगवाईं में भाजपा कार्यकर्ताओं का जमघट लगने लग गया। नगवाईं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इक्टठा होकर ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर के नेतृत्व में जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में नगवाईं बजार में पटाखे फोड़े तथा लडडू बांटे। भाजपा कार्यकर्ताआयों ने नगवाई कस्बे में जलूस निकाल कर जीत की खुशी मनाई। इस अवसर पर कारगिल हीरो व भाजपा नेता ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने कहा की यह देश के प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व उनके द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जीत है। ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने दावा किया कि अब आने वाले दिनों में हिमाचल में भी भाजपा की जीत होगी तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर उनके पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष खीरा मणी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरेश कुमार, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता ठाकुर, नगवाईं पंचायत के पूर्व प्रधान रोशन लाल, ब्रजेश महंत, एमआर शर्मा, खेम चंद, वीरी सिंह, भागीरथ, कर्मचंद, रमेश शर्मा, संतोष कुमार, धनश्याम, नेत्र सिंह आदि समेत सैंकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement