celebrated united nation union day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनाया गया संयुक्त राष्ट्र दिवस

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 6:09 PM (IST)
मनाया गया संयुक्त राष्ट्र दिवस
झज्जर। लघु सचिवालय में सोमवार को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया। इस मौके पर लघु सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज भी फहराया गया। 24 अक्टूबर 1945 को अस्तित्व में आने के बाद हर साल इस दिन संयुक्त राष्ट्र संघ का दिवस मनाया जाता है। उपायुक्त आर सी बिढ़ाण ने लोगों को को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ दुनिया भर के नागरिकों को शांति, विकास और मानवाधिकार के मामलों में एकजुट करने का पक्षधर है और वैश्विक स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उपायुक्त ने संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि दुनिया में युद्ध रोकना, मानव अधिकारों की रक्षा करना, अंतर्राष्ट्रीय कानून को निभाने की प्रक्रिया जुटाना, सामाजिक और आर्थिक विकास को तेज करना, जीवन स्तर सुधारना और बीमारियों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलकर लड़ने के लिए दुनिया के विभिन्न राष्ट्र दूसरे विश्व युद्ध के बाद एक मंच पर आए। इन उद्देश्य को निभाने के लिए 1948 में मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा प्रमाणित कर इस संघ का गठन किया गया था। यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement