Celebrated the celebration of Shah Satnam Singhjis fame, reached thousands-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाह सतनामसिंहजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, हजारों की संख्या में पहुंची साध-संगत

khaskhabar.com: रविवार, 21 जनवरी 2018 8:25 PM (IST)
शाह सतनामसिंहजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, हजारों की संख्या में पहुंची साध-संगत
कोटा । डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज का जन्मोत्सव रविवार 21 जनवरी को बूंदी रोड स्थित स्थानीय आश्रम पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आश्रम को खूबसूरत तरीके से सजाया-संवारा गया। जन्मोत्सव के अवसर पर हजारों की तादाद में साध-संगत पहुंची। आश्रम पर इस दिन दोपहर 12 बजे से हरिकथा कीर्तन का आयोजन किया गया तथा एलईडी पर बडी स्क्रीन के माध्यम से गुरूजी द्वारा प्रारंभ किये गये मानवता भलाई की सेवा के कार्यों एवं नशावृत्ति से दूर रहते हुए शाकाहार जीवन जीने के बारे में किये गये वचनों का स्मरण कराया गया। साध-संगत के लिए लंगर-भोजन की व्यवस्था भी की गई। व्यवस्थाओं में विजयराज सिंह गावंडी, अजय सिंह सौलंकी, हरिओम, हेमराज, भंवर सिंह, रतन इन्सां जोरावर सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित शाहसतनामजी ग्रीन एस वेलफेयर फोस के सेवादार, लंगर समिति, डेकोरेशन समिति, पानी समिति, पाण्डाल समिति, सात सुजान बहिनें, बुजुर्ग समिति, नौजवान समिति, ट्राफिक आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement