Celebrated the birth of daughter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटी के जन्म पर खुशियां मनाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 5:46 PM (IST)
बेटी के जन्म पर खुशियां मनाई
सोनीपत। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आज स्थानीय पंचायत भवन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बेटी जन्म उत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 101 नवजात बेटियों को तथा उनके अभिभावकों को खिलौनों की किट, पंजीरी व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एक सामाजिक आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों को भी बराबर का अधिकार है और किसी भी क्षेत्र में बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। इस संबंध में उन्होंने हाल में रियो ओलम्पिक में पदक हासिल करने वाली हरियाणा की बेटी साक्षी मलिक व पीवी सिंधु का उदाहरण दिया। इस अवसर पर जिले की आंगनवाड़ी वर्कर द्वारा बेटी जन्म उत्सव की नाटिका प्रस्तुत की गई। इस नाटिका के माध्यम से बेटी के जन्म से लेकर उसके लालन पोषण व शिक्षा बारे जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला परिषद् चेयरमैन मीना नरवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संतोष कटारिया, अनिता शर्मा, सविता नेहरा व सभी सुपरवाईजर मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement